Tuesday, July 16, 2013

अब हमें ये शहर क़म्बख्त! भाता नहीं है,
मोहब्बत है मगर उदास मन जाता नहीं है.

Thursday, July 11, 2013

नक़ाब में वो आते जाते हैं ज़िन्दगी की तरह,
ख़ुशी परवान हुई रहम-ए- शर्मिंदगी की तरह. 

Sunday, July 7, 2013


हैं कहाँ कोई मुक़द्दर जो मुक़म्मल हो?
चलो ढूंढे उसे हम इन रेत की दीवारों मे. 
यादें बहाना तलाशतीं हैं हसीं पल भुलाने को,
आँखें छलक उठतीं हैं, जाने क्यों हंसाने को?

Monday, June 24, 2013

है कफ़न में दबा हुआ अनकहा दर्द भी,
'ग़र निकालोगे उसे मर जायेगा मर्ज़ भी। 

Friday, June 7, 2013

जब हम अपने आप को भ्रम में जकड़ कर समाज या देश का संचालक समझ लेते हैं उसी वक़्त से हमारा अपना संचालन बिगड़ जाता है। भारत में कई,राजा, महाराजा, बादशाह, शहंशाह, तानाशाह आदी हुये जिनके पतन का संभवतः यही वज़ह रही। भारत ऋषि मुनियों का देश है जहाँ प्रकृति,समाज और तक़दीर महत्वपूर्ण पात्र हैं हम सभी और देश के जीवन में। इस लिये सेवक बनिये न की संचालक। संचालन का काम ऊपर वाले का है, हमारा या आप का नहीं। आइये "सभी राजनीतिज्ञ" सेवा में जुट जाएँ अपने संभावित भ्रम से निकल कर। 

Thursday, June 6, 2013


उन्हें न पहचान सकें जो ख़्वाब में लौट गए,
कहीं कोई रिश्ता तो न था हमारे वुजूद का?