Saturday, March 30, 2013

वो आवारा बादलों की तरह इतरा कर चले गये,
कभी बरस कर देख लेते हमारी भी ज़िन्दगी पर।

Friday, March 22, 2013

दस्तक देती हवाएँ इन ख़ामोश गलियों में,
क्यों फ़ैली ख़तायें इन ख़ामोश गलियों में। 

Thursday, March 21, 2013

अतीत प्रेरणा और सत्य है, वर्त्तमान कर्म परंतु छणभंगुर जीवन और भविष्य एक अपूर्ण उम्मीद  ….
ग़में इश्क़ में क्या दरो दीदार करेंगे?
पतझड़ में सूखे पत्ते क्या बहार करेंगे? 
ख़ुशी क्या बला है कौन जाने ज़ानिब,
किन बेवफ़ाओं पे आप ऐतबार करेंगे?

इक शहर यहाँ दफ़न देखो तारीख़ खामोश है,
इतनी सहमी सी है ज़िन्दगी नहीं क्यों होश है?
उन की बस्तियों में जाने कैसा दिन बसर होगा,
राह में भटकता कौन शराबी मुझ सा बेख़बर होगा।

कोई हसरत हो जो मेरी ज़िन्दगी पूरी कर जाये,
ख़ुदा मान लूँ उन्हें 'गर जीना ज़रूरी कर जाये।